फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gram Sabha organized for social audit of MNREGA works

मनरेगा कार्यों की सामाजिक लेखा परीक्षा के लिए ग्राम सभा आयोजित

Tue, 05 Aug 2025 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha organized for social audit of MNREGA works
सरधना। ब्लॉक के गांव कैली में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए कार्यों की सामाजिक लेखा परीक्षा (सोशल ऑडिट) के लिए ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पंचायत भवन कैली में किया गया, जिसमें ग्रामीणों, मनरेगा श्रमिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान श्रमिकों ने योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और कार्यों में पारदर्शिता, समय पर मजदूरी भुगतान और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को लेकर जानकारी प्राप्त की। अध्यक्षता ग्राम प्रधान हाजी तोहिद खान व संचालन ग्राम सचिव प्रवेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed