फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gram panchayat chunav meerut

प्रधानी के पहले चरण में 74.69 प्रतिशत मतदान

Sun, 29 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 29 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat chunav meerut

ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मतदान की तेज गति के बीच शाम तक 74.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। तीन ब्लाकों में हुए मतदान में सबसे ज्यादा रोहटा ब्लॉक में 75.45 प्रतिशत और सबसे कम मेरठ ब्लॉक में 73.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जानी ब्लॉक में 74.41 प्रतिशत वोट डाले गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम चरण में जानी, रोहटा और मेरठ ब्लॉक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ। जानी में ग्राम प्रधान के 44 पदों के लिए 119984 मतदाताओं में से 89290 ने मतदान किया। रोहटा ब्लाक में ग्राम प्रधान के 39 पदों के लिए 99479 मतदाताओं में से 75060 ने वोट डाले। मेरठ ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 21 पदों के लिए 55681 मतदाताओं में से 41172 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुबह से ही जहां मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी, वहीं पुलिस प्रशासनिक अमला भी फोर्स के साथ क्षेत्र में उतर गया था। पर्यवेक्षक नवतेज सिंह ने जहां तीनों ब्लाकों का सघन दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम पंकज यादव और एसएसपी दिनेश चंद दूबे तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद और एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग की संयुक्त टीमों ने भी तीनों ब्लाकों के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील ग्रामों का दौरा किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मेरठ ब्लाक में मतदान की गति सबसे तेज रही। दोपहर तक मतदान में मेरठ ब्लाक रोहटा और जानी से आगे रहा। लेकिन दोपहर बाद मेरठ ब्लाक के मतदान केंद्रों पर जहां भीड़ छंटनी शुरू हुई तो रोहटा और जानी ब्लाक के मतदान केंद्रों पर भीड़ बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed