फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gram panchayat chunav meerut

प्रधानी चुनाव का संग्राम, आज से तीन ब्लॉक में नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat chunav meerut

ग्राम पंचायत चुनावों का समर सोमवार से शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में तीन ब्लॉकों में चुनाव होगा। सभी नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर होंगे। जिला प्रशासन ने नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। ब्लॉक मुख्यालयों पर जहां नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। वहीं नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए दावेदार कार्यालयों के चक्कर लगाते नजर आए।

विज्ञापन


प्रथम चरण के चुनाव का नामांकन 16 और 17 नवंबर को होगा। प्रथम चरण में जनपद के 12 ब्लॉकों में से तीन मेरठ, जानी और रोहटा में चुनाव होना है। इन ब्लॉक मुख्यालयों पर ही नामांकन पत्रों को जमा करने से लेकर चुनाव परिणाम तक घोषित करने का कार्यक्रम संपन्न होगा। प्रथम चरण के तीनों ब्लॉकों में शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो गया। इन तीनों ब्लॉकों में 104 ग्राम प्रधानों के साथ ही 1374 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन


ये है ग्राम पंचायतों की स्थिति
ग्राम पंचायत चुनाव में मेरठ ब्लॉक में 21 ग्राम प्रधानों और 281 ग्राम पंचायत सदस्यों, जानी ब्लॉक में 44 ग्राम प्रधानों और 584 ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रोहटा ब्लॉक में 39 ग्राम पंचायतों और 509 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। इनके लिए उम्मीद है कि ग्राम प्रधान पद पर जहां एक हजार से ज्यादा दावेदार मैदान में होंगे। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी करीब दो हजार उम्मीदवार मैदान में उतारने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो ड्यूज के लिये मची मारामारी
पंचायत चुनाव में दावेदारी के लिए नो ड्यूज प्रमाणपत्र सबसे जरूरी अभिलेख हैं। तहसील के साथ ही सिंचाई विभाग, सहकारी समितियों, विद्युत विभाग और पंचायत विभाग से बकायेदार न होने का प्रमाणपत्र लेना होता है। प्रशासन ने इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनिधि बैठाने का निर्देश दिया है, ताकि एक ही जगह पर सभी के नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed