{"_id":"7d6ea11db88cd64e269b996ba2f9757b","slug":"gram-panchayat-chunav-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र लाइसेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले थानों में जमा कराने होंगे शस्त्र लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार सभी शस्त्र लाइसेंस जमा कराने की तैयारी हो रही है। जिला पंचायत चुनाव में हालांकि शस्त्र जमा कराए गए थे, लेकिन इनमें चुनाव लड़ने और लड़ाने वालों के ही शस्त्र जमा हुए थे। जबकि इस बार सभी लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराने की तैयारी है।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव में डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए थे। लेकिन इसमें छूट के साथ सिर्फ उन लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए थे, जो चुनाव में प्रत्याशी थे या खुलकर किसी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव संचालन करा रहे थे। ऐसे लोगों के थाना स्तर पर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस जमा करा लिए थे।
चूंकि ग्राम पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव से ज्यादा है।
ऐसे में अब जिला प्रशासन सभी लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराने पर मंथन कर रहा है। डीएम पंकज यादव का कहना है कि सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराए जाए, यदि कोई इससे छूट लेना चाहता है तो वह जायज कारण बताकर अपना आवेदन संबंधित एसडीएम के यहां दे सकता है। जिस पर जांच के बाद शस्त्र जमा करने में छूट पर विचार किया जाएगा।