{"_id":"601853108ebc3e32f33ca09e","slug":"government-s-eye-on-farmer-s-land-meerut-news-mrt523305619","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान की जमीन पर सरकार की नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान की जमीन पर सरकार की नजर’
विज्ञापन
‘ किसान की जमीन पर सरकार की नजर’
बिजनौर। किसान महापंचायत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को बराबरी और जमीन का हक दिलाया था, लेकिन अब किसान की जमीन पर सरकार और पूंजीपतियों की नजर है। सात साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है।
महापंचायत में रालोद उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकारी नियम है कि किसान को गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर मिल जाना चाहिए। कल अगर चीनी मिल कोर्ट में जाकर कहेंगी कि सरकार ने रेट ही निर्धारित नहीं किए और वे समय से भुगतान नहीं कर सकतीं तो सरकार क्या करेगी। उन्होंने कहा कि किसान हनुमान है, सब किसान एक होकर लड़ेंगे तो मोदी की लंका ढह जाएगी। उन्हें किसानों के बीच पहुंचने से कोई सरकार नहीं रोक सकती है। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को भी पहुंचना था लेकिन उनके स्थान पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत शामिल हुए। गौरव टिकैत ने कहा कि भाकियू ने हमेशा सरकारों के खिलाफ किसानों की आवाज उठाई, लेकिन किसी एक राजनीतिक दल को निशाना नहीं बनाया। संगठन की लड़ाई हमेशा किसान के हक मेें ही लड़ी जाएगी, लेकिन ऐसे राजनीतिक दलों और किसान नेताओं का भी ध्यान रखना है जो रात को खुद ही बैरीकेडिंग हटाकर भाग आए और केवल अपने फायदे के लिए ही आंदोलन में बैठे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि किसान को अपनी एक निगाह दिल्ली पर रखनी चाहिए। अब दिल्ली पर निगाह रखने का वक्त आ गया है। सभी किसानों को दिल्ली के पास चल रहे आंदोलनों पर नजर रखनी है। कहा कि सभी किसान संगठनों व आम किसान ने मिलकर संगठन की हिम्मत बढ़ाई है। सरकार को समझ में आ गया है कि अब देश का किसान एकजुट हो गया है। गौरव टिकैत का सिख समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूनम चौधरी, शिखा चौधरी, प्रवीण सिंह देशवाल, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह, सचिन अहलावत, विवेक देओल, पीतम सिंह, संजीव प्रधान, शीशपाल राठी आदि मौजूद रहे।