{"_id":"6167449eeae86c30740ad785","slug":"government-of-india-team-reached-for-cleanliness-survey-city-news-mrt560570061","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण को पहुंची भारत सरकार की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण को पहुंची भारत सरकार की टीम
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021-22 के तहत शहर में सीवर सिस्टम की जांच करने और जनता का फीडबैक लेने के लिए भारत सरकार की टीम बुधवार को मेरठ पहुंच गई है। टीम के दो सदस्यों ने शहर में जगह-जगह खुले में बह रहे सीवर का निरीक्षण किया। लोगों से स्वच्छता और सीवर सुविधा की जानकारी ली जा रही है। व्यवस्था और जनता से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक मिलेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार प्रतिवर्ष शहरों का स्वच्छता सर्वेक्षण कराती है। शहर की सफाई, सीवर, शौचालय, नाला सफाई, पानी, पथ प्रकाश सहित विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण और सत्यापन किया जाता है। जिसके आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक दिए जाते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021-22 शुरू हो गया है। टीम के सदस्य शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर टीम माधवपुरम, गंगानगर, जागृति विहार में उफनते सीवर और गंदगी का निरीक्षण करे तो शहर की सच्ची तस्वीर सामने आएगी। शहर में जगह-जगह सीवर सफाई से संबंधित सूचना और मोबाइल नंबर दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। टीम के सदस्यों ने निगम के कर्मचारियों को भी साथ लिया हुआ है।