{"_id":"60f7303d8ebc3e6d370609d2","slug":"government-job-to-the-son-of-the-deceased-yashveer-singh-meerut-news-mrt5483054113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के पुत्र को मिले सरकारी नौकरी: यशवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के पुत्र को मिले सरकारी नौकरी: यशवीर सिंह
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। ऐंची खुर्द में मकान के दरवाजे में उतरे करंट से पिता व दो पुत्रों की दर्दनाक मौत होने पर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार को रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। रालोद कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिलकर विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई एवं एक्सईएन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने व शासन से मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग करेंगे। ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ रहे हैं।
बता दें कि सोमवार को ग्राम ऐंची खुर्द निवासी पूरन सिंह दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गया था। पिता को बचाने के प्रयास में पुत्र निखिल (21) आशुतोष (18) करंट की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथ ही दो पशु की भी जान चली गई थी। एसडीएम मवाना कमलेश गोयल ने पीड़ित परिवार के लोगों को दस लाख की शासन से आर्थिक मदद कराने की घोषणा की थी।
पति व दो बच्चों की मौत होने पर पूरन की पत्नी कृष्णा का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ित महिला व उसके पुत्र नितिन को ढांढस दे रहे हैं।
मंगलवार को रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिह, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, एससी एसटी प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, देवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी। इस दौरान यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी मशीनरी भ्रष्टाचार से लिप्त है। जिस कारण लोगों की जान भी जा रही है। ऐंची खुर्द में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण पिता व दो पुत्रों की दर्दनाक मौत होने से पीड़ित परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। विद्युत विभाग मानक के अनुसार घरों के बहार मीटर नहीं लगा रहा है। अगर विद्युत विभाग के कर्मचारी मीटर बॉक्स पर एमसीपी लगाते तो तीन लोगों को अपनी जान नहीं गवांनी पड़ती। उन्होंने कहा कि यह हादसा नहीं विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हत्या है। बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ता एसएसपी से मुलाकात कर विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई एवं एक्सईएन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे। अगर पुलिस ने तीनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो रालोद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लोगों को विद्युत विभाग द्वारा आर्थिक सहायता व मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।