फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government degree college building construction incomplete even after a decade

Meerut News: एक दशक बाद भी राजकीय डिग्री कॉलेज भवन निर्माण अधूरा

Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Government degree college building construction incomplete even after a decade
आगामी शैक्षिक सत्र में शुरू नहीं हो सकेगा बालिका डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। क्षेत्रीय बालिकाओं को आगामी शैक्षिक सत्र में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य का अवसर नहीं मिल सकेगा। करीब दस साल से चल रहे निर्माण कार्य कई बाधाओं के बाद अब फिर से शुरू हुआ है।

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने करीब नौ वर्ष पूर्व तत्कालीन सपा सरकार से राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव पारित कराया था। लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने आठ वर्ष पूर्व बालिका डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण शुरू होने के बाद से ही भवन निर्माण में अनेक बाधाएं उत्पन्न हुईं। कभी बजट को लेकर तो कभी ठेकेदार की उदासीनता से निर्माण कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त पोषित मल्टी सेक्टोरल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम की देखरेख में करीब 4.77 करोड़ रुपये की लागत से नजीबाबाद में राजकीय डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में दो किस्तें जल्दी जारी हुईं। इसके बाद निर्माण कार्य में वक्फ विकास निगम और ठेकेदार की लापरवाही और उसके बाद कोरोनाकाल में डिग्री कॉलेज का भवन निर्माण कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक नुकसान पर ठेकेदार ने भी खड़े कर दिए थे हाथ

करीब ढाई वर्ष पूर्व भवन निर्माण की 1.18 करोड़ रुपये की किस्त जारी हुई थी। वक्फ विकास निगम ने काम शुरू कराया, लेकिन बीच में ही आर्थिक नुकसान पर ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए। लंबी प्रक्रिया के बाद ठेकेदार बदल गया। धरातल मंजिल के बाद प्रथम तल मंजिल का निर्माण काफी समय तक ठप होने के बाद हाल ही में निर्माण कार्य पुन: शुरू किया गया है।


हाल ही में करीब 2.50 करोड़ रुपये की किस्त डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के लिए मिली है। तत्काल प्रभाव से बालिका डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरे करने को कहा गया है। - इंजीनियर मौअज्जम, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed