{"_id":"5fd7c6f58ebc3e3ba10d3a3a","slug":"government-caught-rice-loaded-truck-city-news-mrt5156237185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चावल लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चावल लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
मेरठ। आपूर्ति विभाग और कंकरखेड़ा पुलिस ने रविवार देर रात संयुक्त कार्रवाई करके सरकारी चावल से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। यह ट्रक संभल से हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। ट्रक में चावल के करीब 300 बोरे बताए जा रहे हैं।
आपूर्ति विभाग की टीम को रविवार देर शाम सूचना मिली कि संभल से सरकारी चावल लदा एक ट्रक हरियाणा के लिए रवाना हुआ है। यह ट्रक कंकरखेड़ा बाईपास से गुजरेगा। आपूर्ति निरीक्षक तारावती ने विभागीय अफसरों को इसकी जानकारी दी। तत्काल टीम तैयार कर कंकरखेड़ा पुलिस से संपर्क किया गया। रात में ही पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने बाईपास पर डेरा डाल दिया। टीम ने रात करीब 2:30 बजे ट्रक को रोक लिया। इसमें सरकारी चावल के बोरे बरामद हुए। टीम उस ट्रक को थाने ले गई। वहीं, चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
सोमवार सुबह आपूर्ति विभाग की टीम दोबारा कंकरखेड़ा थाने पहुंची और पूछताछ की। दोनों ने अपने नाम साकिब और आस मोहम्मद बताए। वे संभल के बेजुई थाना अंतर्गत राजपुर गांव निवासी हैं। एआरओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चावल के 300 बोरे पकड़े हैं। इस बाबत मुकद्दमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
खत्म नहीं होती जांच
करीब दो महीने पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने 160 क्विंटल सरकारी चावल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। चालक ने बताया था कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लिए थे। डीएम के आदेश पर थाने में मुकद्दमा दर्ज हुआ। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही है। उधर, आपूर्ति विभाग मुकद्दमा दर्ज कराकर खुद की जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर चुका है।