Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Govardhan shrines were set up in homes and courtyards; offerings of 'Annakoot' were made, with prayers offered for happiness and prosperity.

Meerut News: घर-आंगन में सजे गोवर्धन, अन्नकूट का भोग लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना

Mon, 09 Nov 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Govardhan shrines were set up in homes and courtyards; offerings of 'Annakoot' were made, with prayers offered for happiness and prosperity.
सरूरपुर। कस्बा करनावल में गोवर्धन पूजन की तैयारी में लगी बच्ची। स्वयं
नगर से गांवों तक श्रद्धा के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/मवाना। दिवाली के अगले दिन सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर भगवान श्रीकृष्ण और गिरिराज महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने आंगन में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसे फूलों और रंगों से सजाया। जिन घरों में गोबर उपलब्ध नहीं था, वहां रंगोली के रंगों से गोवर्धन की आकृति तैयार की गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पूजा की और भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया। नगर के कई मंदिरों और घरों में भी सामूहिक पूजा के आयोजन हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने समूह बनाकर एक-दूसरे के घर पहुंचकर गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने गिरिराज महाराज के समक्ष शीश नवाकर परिवार और समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण ने उठाई थी गोवर्धन पर्वत की शिला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा का संबंध द्वापर युग की उस घटना से है, जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को देवराज इंद्र के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। इससे क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों और उनके पशुओं को वर्षा के प्रकोप से बचाया था। सात दिनों तक पर्वत को धारण कर उन्होंने इंद्र का अहंकार दूर किया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालु इस पर्व को प्रकृति, गोवंश और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त करने के रूप में भी मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed