Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Govardhan Maharaj was worshipped with great fanfare in Hastinapur.

Meerut News: हस्तिनापुर में धूमधाम से की गई गोवर्धन महाराज की पूजा

Tue, 10 Nov 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj was worshipped with great fanfare in Hastinapur.
हस्तिनापुर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, कुछ लोगों ने सोमवार को भी गोवर्धन पूजा की। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


गोवर्धन पूजा के अवसर पर महिलाओं ने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई और उसे फूलों, दीपों एवं अन्य पूजन सामग्री से सजाया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा कर परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कई घरों में पारंपरिक पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन


मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। पर्व के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं। कस्बे में पूरे दिन धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed