फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gotaskar injured in an encounter

मुठभेड में गोतस्कर घायल

Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gotaskar injured in an encounter
खरखौदा। पुलिस ने नरहाड़ा-चांदसारा संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लग गई जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन

सीओ किठौर ब्रजेश सिंह के अनुसार गोतस्करी एवं गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त की सूचना पाकर खरखौदा पुलिस ने नरहाड़ा-चांदसारा संपर्क मार्ग पर मुखियाजी चौराहे के समीप चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चांदसारा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें जवाबी फायरिंग की। जिसमें बाइक सवार एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल गांव अल्लीपुर निवासी दानिश उर्फ कंचा पुत्र कलवा को गोतस्करी व गैंगस्टर समेत सात मामलों में वांछित बताया। वहीं, फरार बदमाश नईम निवासी अल्लीपुर भी गोतस्कर है। पुलिस ने घायल को मेडिकल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व बाइक बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed