{"_id":"58dcc49c4f1c1b454063da11","slug":"gotaskar-escaped-with-cow-in-indica-car-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिका कार में गाय को लेकर भाग गए गोतस्कर, पीछा करने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिका कार में गाय को लेकर भाग गए गोतस्कर, पीछा करने पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 30 Mar 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
गोवंश लेकर भागे गोतस्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी रोकने के लिए पुलिस अफसरों के तमाम दावे कमजोर पड़ने लगे हैं। बुधवार सुबह सिविल लाइन क्षेत्र में घर के बाहर बंधे गोवंश को गोतस्कर इंडिका कार में डालकर ले भागे। इस दौरान आसपास के लोगों ने कार का पीछा किया तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में कर्मचारी हरिशंकर सूरजकुंड के पास रहते हैं। बुधवार सुबह उनकी गाय की बछिया घर के बाहर बंधी थी। इस बीच इंडिका कार से तीन युवक पहुंचे और बछिया को कार में डाल लिया। आसपास के लोगों ने गोतस्करों का पीछा किया तो एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार और इंस्पेक्टर विजय कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गोतस्करों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। लेकिन सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की कार कैद हुई है। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन