{"_id":"687b5ae87fbc3d82e30bee9f","slug":"goshala-condition-angers-up-minister-dharmapal-singh-municipal-health-officer-removed-in-meerut-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut:गोवंशों की दुर्दशा देख भड़के मंत्री धर्मपाल, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut:गोवंशों की दुर्दशा देख भड़के मंत्री धर्मपाल, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के निर्देश
Sat, 19 Jul 2025 02:14 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:14 PM IST
सार
मेरठ की कान्हा उपवन गोशाला में निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोवंशों की स्थिति पर नाराजगी जताई और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई भी साथ रहे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार को शहर की राजनीति गर्मा गई। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशाला में निरीक्षण के दौरान नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए। मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताया गया कि भाजपा नेताओं व पार्षदों द्वारा लगातार गौवंशों की मौत और बदतर हालात की शिकायतें की जा रही थीं, जो मुख्यमंत्री तक भी पहुंचीं। इसके बाद मंत्री ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: शिवभक्तों की भीड़ और बढ़ी तो आज से वनवे होगा डीएमई, दिल्ली मार्ग पर 12 कटों से निकलेंगे शिवभक्त
विज्ञापन
निरीक्षण में मंत्री ने भारी गंदगी, बीमार और असहाय गोवंशों, एवं अनुचित देखभाल पर अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने न सिर्फ प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की बात कही, बल्कि गौशाला की व्यवस्था सुधारने, और अस्थाई यूनिट बनाकर गोवंश को बेहतर जगह शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए।
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि “गोवंशों की सेवा केवल भाषण से नहीं, व्यवस्था से होती है। इसे राजनीति का विषय न बनाएं, यह आस्था और संवेदना से जुड़ा विषय है।”