फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Delhi Expressway will be one way from today due to increase in crowd of Kanwariyas

Kanwar Yatra: शिवभक्तों की भीड़ और बढ़ी तो आज से वनवे होगा डीएमई, दिल्ली मार्ग पर 12 कटों से निकलेंगे शिवभक्त

Sat, 19 Jul 2025 07:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Jul 2025 07:11 AM IST
सार

एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों के डाक कांवड़ियों के लिए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को 19 जुलाई की रात 10 बजे से वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि शनिवार को भीड़ नहीं बढ़ी तो रविवार को वनवे किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut-Delhi Expressway will be one way from today due to increase in crowd of Kanwariyas
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यदि यह संख्या और अधिक होती है तो शनिवार रात दस बजे से ही एक्सप्रेसवे को वनवे कर दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर दो लेन को डाक कांवड़ और एक लेन को पैदल जाने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया है। दिल्ली जाने वाली तीनों लेनों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। काशी टोल प्लाजा से दिल्ली गेट टोल प्लाजा तक करीब 40 किलोमीटर दिल्ली की ओर जाने वाली दोनों लेनों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों के डाक कांवड़ियों के लिए मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को 19 जुलाई की रात 10 बजे से वन-वे करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि शनिवार को भीड़ नहीं बढ़ी तो रविवार को वनवे किया जाएगा। काशी टोल प्लाजा से दिल्ली गेट तक दिल्ली जाने वाली तीनों लेनों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। दोनों सीमाओं पर स्थित टोल प्लाजा पर ही बैरिकेडिंग की जाएगी। एक लेन में आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाले वाहन जैसे पेट्रोल, दूध, खाद्य पदार्थ और अन्य वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन


दिल्ली मार्ग पर 12 कटों से निकलेंगे शिवभक्त
सीमापुरी से मेरठ के मोदीनगर क्षेत्र स्थित कादराबाद बार्डर तक 12 चौराहों और तिराहों को चिह्नित किया गया है, जहां वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। वाहनों का अधिक दबाव होने पर कांवड़ियों को रोककर वाहनों को दूसरी लाइन में प्रवेश कर गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। इन 12 चौराहों तिराहों में राज चौपला, गंगनहर टी-प्वाइंट, एएलटी चौराहा, घूकना मोड़, मेरठ तिराहा यूटर्न, न्यू लिंक रोड, हिंडन नदी मेट्रो यूटर्न, मोक्षधाम कनावनी कट और मोहननगर चौराहों से वाहनों को कांवड़ियों के जत्थों को रोककर निकला जाएगा। प्रत्येक चौराहे हरेक 10 मिनट में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कांवड़ियों पर हमला, ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व तलवार से हमले का आरोप; नमाज के दौरान DJ को लेकर हुआ था विवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed