{"_id":"61fc41abda0fcc5ba71e23b8","slug":"gopal-cremated-in-presence-of-police-city-news-mrt5757076131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में गोपाल का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में गोपाल का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भी मृत घोषित किया, शव आने पर गांव में लगी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/सरधना। डॉक्टरों ने चौथे अस्पताल में भी गोपाल को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में कुशावली गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घटना के चौथे दिन भी गांव में तनाव बरकरार है, गांव में पुलिस का पहरा है।
सरधना थानाक्षेत्र के कुशावली गांव निवासी गोपाल पुत्र विनोद सरधना में 31 जनवरी को कोचिंग करके लौट रहा था। सरधना में पांडुकशिला रोड पर शानू मलिक, शाहनवाज, वासू तालियान, जुबेर और कैफ ने गोपाल पर हमला कर दिया। गोपाल का एक के बाद एक चार अस्पतालों में इलाज हुआ। उसके मुंह बोले चाचा विनोद के मुताबिक तीन अस्पताल के डॉक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया था। इसके बावजूद परिजन आखिरी उम्मीद तक अपने लाड़ले बेटे को बचाने में लगे रहे। गोपाल वेंटिलेटर पर था। बुधवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सफदरगंज अस्पताल में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हुआ। शाम को शव कुशावली गांव पहुंचा। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो आरोपी शानू मलिक व शाहनवाज को जेल भेजा है। फरार वासू तालियान, जुबेर, कैफ की तलाश में दबिश जारी है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज में घटना कैद
पुलिस का दावा है कि गर्लफ्रेंड को लेकर गोपाल की हत्या हुई है। करीब 20 से छात्रों के गुटों में विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन और 20 दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। सोमवार को घटना वाले दिन कोचिंग से लौटते समय पिज्जा शॉप के बाहर गोपाल पर हमला हुआ है। गोपाल अपनी बाइक पर बैठकर पिज्जा की दुकान पर आया। हमलावर दुकान के भीतर घुसे और बाद में उसके बाहर आने पर हमला बोला। गोपाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। गोपाल को मृत समझकर आरोपी छोड़कर भाग गए।