Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth Rs 2.5 lakh stolen from warehouse

Meerut News: गोदाम से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी

Fri, 26 Sep 2025 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:30 AM IST
सार

मेरठ के मुल्तान नगर निवासी अमित कुमार के गोदाम में चोरी की घटना घटी। चोरों ने गोदाम का ताला बदलकर ढाई लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Goods worth Rs 2.5 lakh stolen from warehouse

विस्तार

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर निवासी अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पेट्रोल पंप से संबंधित सामान लगाने का काम है। उन्होंने कंकरखेड़ा के शिव धाम पठानपुरा में एक गोदाम बना रखा है जिसमें वह पेट्रोल पंप से संबंधित सामान रखते है। 12 सितंबर को वह गोदाम का ताला लगाकर चले गए थे। 15 सितंबर को गोदाम पर पहुंचे तो पता चला कि गोदाम के मुख्य गेट पर दूसरा ताला है। पीड़ित ने डायल-112 को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद पीड़ित ताला तोड़कर अंदर गए। गोदाम के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने ढाई लाख रूपये का सामान चोरी कर लिया था। एसपी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed