फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth lakhs wasted in godowns of sports complex

Meerut News: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गोदामों में लाखों का माल बेकार

Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs wasted in godowns of sports complex
मेरठ। भारी बारिश के बीच दिल्ली रोड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उद्यमियों को नगर निगम की लापरवाही से दो-चार होना पड़ रहा है। गोदामों में पानी भरने से लाखों का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही ग्राहक भी फैक्टरियों तक नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हालत ये है कि कारोबारी खुद जलभराव रोकने के प्रयास कर रहे हैं। उद्यमियों ने बताया कि हमारे यहां कार्यक्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सभी जनप्रतिनिधि आ चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। कुछ उद्यमियों ने निजी खर्च से सड़कों का निर्माण भी कराया है, लेकिन नालों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर पानी आने से सबकुछ विफल हो गया है। पानी रोकने के लिए नाले पर दीवार बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


सात लाख खर्च कर बनवाई सड़क
निजी खर्च कर सात लाख से सड़क बनवाई। सड़क तो सालों खराब नहीं होगी, लेकिन नालों का क्या करें। निगम को परेशानी के बारे में सोचना चाहिए। - लोकेश वत्स, वत्स स्पोर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम को ध्यान देना चाहिए
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारों लोगों को रोजगार देता है। नगर निगम को साफ-सफाई को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। - अंबर आनंद, नेलको स्पोर्ट्स


कर्मचारियों का पहुंचना मुश्किल
पानी के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, कर्मचारियों को लेने और छोड़ने गाड़ियां भेजनी पड़ रहीं हैं। कर्मचारियों का फैक्टरी पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
- प्रदीप मल्होत्रा, खेल उद्यमी


ट्रिपल इंजन सरकार में ऐसा हो रहा है
डबल नहीं अभी तो ट्रिपल इंजन की सरकार है, ऐसे में भी खेल नगरी को ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं। हमें तो गोदाम के सामने दीवार बनानी शुरू कर दी है।
- सुमनेश अग्रवाल, पीआर स्पोर्ट्स


नगर निगम को गंभीरता से लेना चाहिए
उद्यमी लगातार नगर निगम से नालों की सफाई की गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन लापरवाही के कारण कांप्लेक्स डूब जाता है। इसे निगम को गंभीरता से लेना चाहिए।
- अशोक मल्होत्रा, खेल उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed