फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth lakhs seized in the name of branded companies, shopkeeper arrested

Meerut News: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर लाखों का सामान जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs seized in the name of branded companies, shopkeeper arrested
मेरठ। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर खिलाड़ियों के लोवर, जूते, जुराबें सहित अन्य सामान तैयार कर बेचने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक दुकानदार को पकड़ा और उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसके पास से लाखों का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ जांच करने वाले एक कंपनी के अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्किट से सटे आर्य नगर में ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है। इसकके लिए रविवार को सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम के साथ दुकान पर छापा मारा। यहां दुकानदार श्रीराम गुप्ता निवासी आर्य नगर को पकड़ा गया। दुकान से एक कंपनी के 300 लोवर, 124 जूते, 576 जुराबों और दूसरी कंपनी के 700 लोवर, 400 जूते और 450 जुराबों को बरामद किया गया। पुलिस की मौजूदगी में माल सीज किया गया। पुलिस श्रीराम गुप्ता को थाने लेकर आई। यहां वह कंपनी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि सचिन शर्मा की तहरीर पर कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article