फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth lakhs including cash stolen by breaking the lock of the house

Meerut News: मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

Tue, 30 May 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 30 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including cash stolen by breaking the lock of the house
मवाना। मोहल्ला काबली गेट पावन धाम में बदमाशों ने रविवार रात बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट पावन धाम में निवासी गुलबीर गुप्ता ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ भांजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए 27 मई शनिवार को मुजफ्फरनगर गए थे। रविवार को शाद थी। सोमवार सुबह उसके पास करीबी मित्र अनुज का फोन आया। अनुज ने बताया कि उनके घर के सारे ताले टूटे पड़े हैं। सोमवार दोपहर वह घर पहुंचे और सारे ताले टूटे देख दंग रह गए। उन्होंने बताया कि बदमाश दो लाख रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपये के जेवर व अन्य कीमती सामान ले गए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दो दिन पहले मिल रोड पर स्थित देसी शराब ठेके की दुकान का ताला तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया था। लेकिन चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed