फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth eight lakh stolen from chicken feed factory in Dheerkheda, pickup caught in CCTV camera

धीरखेड़ा में मुर्गी दाना फैक्टरी से आठ लाख का माल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में पिकअप कैद

Thu, 09 Dec 2021 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Goods worth eight lakh stolen from chicken feed factory in Dheerkheda, pickup caught in CCTV camera
धीरखेड़ा में मुर्गी दाना फैक्टरी से आठ लाख का माल चोरी, सीसीटीवी कैमरे में पिकअप कैद
विज्ञापन

खरखौदा। धीरखेड़ा औद्योगिक नगर से चोरों ने मुर्गी दाना फैक्टरी का ताला तोड़कर करीब आठ लाख का माल चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब फैक्टरी स्वामी व कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। जांच के दौरान पिकअप गाड़ी फैक्टरी में आती जाती दिखने की बात सामने आई है।
हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अमजद अली धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में गोदाम किराए पर लेकर एसआर एग्रोवेट के नाम से मुर्गी दाना पैकिंग का कार्य कर रहे हैं। माल बाहर से लाकर फैक्टरी में बोरों में दाना पैक किया जाता है। फैक्टरी स्वामी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर और वह स्वयं ताला बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को फैक्टरी में पैकिंग का कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को जब कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो गेट पर लगे तीनों ताले टूटे मिले। कर्मचारियों की सूचना पर फैक्टरी स्वामी मौके पर पहुंचे। जांच की तो पता चला कि फैक्टरी से करीब आठ लाख का माल चोरी हुआ है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें सोमवार रात को एक पिकअप गाड़ी आती दिख रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed