फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods worth about six lakh rupees burnt due to fire in paper mill

Meerut News: पेपर मिल में आग से करीब छह लाख रुपये का सामान जला

Mon, 15 May 2023 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Goods worth about six lakh rupees burnt due to fire in paper mill
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव पांचली खुर्द के पास स्थित स्टार क्राफ्ट वर्क पेपर मिल में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि करीब छह लाख रुपये का सामान आग में जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव पांचली खुर्द के समीप स्थित स्टार क्राफ्ट वर्क पेपर मिल रविवार को बंद थी। इस दौरान गार्डों ने मिल के अंदर से आग की ऊंची लपटें देखी। गार्डों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और ज्यादा फैल गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। किसी प्रकार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि आग सार्किट होने से लगी है। आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। गनीमत यह रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed