फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods stolen from the house of Lok Sabha Speaker Om Birla's relative sold in Meerut

Meerut News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार के घर हुई चोरी का माल मेरठ में बेचा

Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen from the house of Lok Sabha Speaker Om Birla's relative sold in Meerut
मेरठ। मथुरा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार साड़ी व्यवसायी सुशील दीवान के घर हुई लाखों की चोरी का सामान बदमाशों ने मेरठ में बेचा है। मथुरा पुलिस ने रविवार रात का कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी के पूर्व प्रबंधक एवं सराफ व्यापारी रणजीत जैन को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने चोरी किए सोने-चांदी के जेवरात रणजीत जैन की दुकान पर बेचना बताया है। देर रात तक मथुरा पुलिस मेरठ में ही डेरा डाले रही।
विज्ञापन

मथुरा के वृंदावन रोड स्थित शिवासा स्टेट निवासी साड़ी व्यवसायी सुशील दीवान के मकान में 31 दिसंबर 2024 की रात को बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें व्यवसायी के यहां से सोने चांदी के आभूषण और 1.50 लाख रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस के मुताबिक सुशील दीवान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार हैं। मथुरा पुलिस ने कॉल डिटेल के माध्यम से मथुरा में एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने बदमाशों के द्वारा चोरी किए गए जेवरात मेरठ में सराफ व्यापारी रणजीत जैन की दुकान पर बेचना बताया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर मथुरा पुलिस रविवार रात मेरठ पहुंची। सदर थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद सराफ के मकान पर दबिश दी। एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सराफ रणजीत जैन को मथुरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चोरी हुआ सामान बरामद करने के लिए देर रात तक मथुरा पुलिस के साथ सदर बाजार पुलिस लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed