फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Goods of four transformers installed on tube wells stolen

Meerut News: नलकूपों पर लगे चार ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी

Sun, 25 Jan 2026 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Goods of four transformers installed on tube wells stolen
सरूरपुर। गांव कक्केपुर के जंगल में चोरी के खाली पड़ी ट्रांस्फार्मर का खोल। किसान
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कक्केपुर के जंगल में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए चार विद्युत ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया। अवर अभियंता सरदार सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने तहरीर में बताया कि 24 व 25 जनवरी की रात चोरों ने जंगल में लगे 25 व 63 केवीए के कुल चार ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उनमें कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी ट्रांसफार्मर के भीतर लगे कॉपर वायर, एलटी-एचटी बुशिंग आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से विद्युत विभाग को करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। चोरों ने अंकित पुत्र ब्रिजेश, समरू पुत्र नेतराम, तेजवीर पुत्र शिवचरण और बृजेश्वर दयाल पुत्र नंद किशोर, देवीचरण पुत्र अतर सिंह आदि किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी किए हैं। सीओ सरधना का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed