{"_id":"696bb6a53a8fa945270256e8","slug":"goods-burnt-due-to-fire-in-the-shop-fire-brigade-arrived-after-one-and-a-half-hours-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111380-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान में आग लगने से सामान जला, डेढ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान में आग लगने से सामान जला, डेढ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
Sat, 17 Jan 2026 09:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
मवाना। कौल मुबारिकपुर रोड पर बुढ्ढा पीर के पास साउंड सिस्टम की दुकान में देर शाम आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था।
गांव कौल निवासी दीपक की मवाना में कौल मुबारिकपुर रोड पर बुढ्ढा पीर के पास ट्रैक्टर आदि में साउंड सिस्टम लगाने के सामान की दुकान है। दीपक ने बताया कि वह शाम के समय दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि उसको सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। लोगों ने दुकान से धुंआ उठता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पानी आदि डालकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना देने के डेढ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक काफी हद तक लोग आग पर काबू पा चुके थे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किंट माना जा रहा है। दुकान मालिक का कहना है कि आग से दुकान में रखा लगभग पांच लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया है। अभी थाने में तहरीर नहीं दी है।