फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good relation between bar and bench is necessary: Rohitash

बार और बेंच में मधुर रिश्ता जरूरी : रोहिताश्व

Fri, 15 Jan 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Good relation between bar and bench is necessary: Rohitash
बार और बेंच में मधुर रिश्ता जरूरी : रोहिताश्व
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल का सम्मान किया गया। यहां मुख्य अतिथि जिला जज मयंक कुमार जैन रहे।
बार अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने कहा कि बार और बेंच का रिश्ता मधुर होना चाहिए। इनमें सामंजस्य से ही उत्तम न्याय संभव है। उन्होंने कचहरी में शीघ्र चैंबर बनाए जाने तथा अधिवक्ताओं के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित कराने का आश्वासन दिया। यहां पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, अजय त्यागी, राजेंद्र सिंह जानी, मांगेराम एवं पूर्व महामंत्री कुंवर पाल शर्मा, मुकेश मित्तल, सुधीर पंवार, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, डीजीसी क्रिमिनल ब्रजभूषण गर्ग, चरण सिंह त्यागी, नेपाल सोम, अनुराधा जैन, संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि जिला जज मयंक जैन व बार काउंसिल चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल का माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। बार अध्यक्ष महावीर सिंह त्यागी व महामंत्री सचिन चौधरी ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सचिन चौधरी ने किया।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों का तांता
चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल कचहरी गेट पर पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने मुख्य द्वार पर ढोल एवं बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। वहीं, जुलूस के रूप में उन्हें बार सभागार तक लेकर गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed