{"_id":"58e3b94b4f1c1b4c3e5b5e57","slug":"good-news-nine-big-decisions-of-yogi-sarkar-on-navami","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : नवमी पर योगी सरकार के नौ बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी : नवमी पर योगी सरकार के नौ बड़े फैसले
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मंगलवार (नवमी) पर नौ बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की इस बैठक में किसानों का एक लाख तक का फसली कर्ज माफ कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार 36 हजार करोड़ रुपये से ये कर्ज माफ करेगी। इसके अलावा गाजीपुर में मल्टीफेसिलिटी स्टेडियम बनाया जाएगा जिसकी लागत 6 करोड़ होगी।
विज्ञापन
1- कुल 2.15 करोड़ किसानों को 36359 करोड़ रुपये कर्जमाफी की सौगात।
2- पहले चरण में 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का टारगेट।
3- अवैध खनन रोकने के लिए डिप्टी सीएम केशव की निगरानी में मंत्री समूह का गठन।
4- नई औद्यौगिक नीति के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन।
5- 26 अवैध स्लॉटर हाउस बंद, बिना लाइसेंस कोई बूचड़खाना नहीं चलेगा।
6- किसान राहत बांड की व्यवस्था।
7- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार।
8- आलू किसानों की बेहतरी के लिए केशव मौर्या की अध्यक्षता में कमेटी।
9- गाजीपुर में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स।