फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good news for Meerut: Two software development companies applied in IT Park, engineers would get a great opportunity

मेरठ के लिए अच्छी खबर: आईटी पार्क में दो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनियों ने किया आवेदन, इंजीनियरों को मिलेगा शानदार मौका

Sat, 25 Sep 2021 12:06 AM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

मेरठ के लिए एक अच्छी खबर है। यहां वेदव्यासपुरी में बने आईटी पार्क में दो सॉफ्टवेयर कंपनियों ने आवेदन किया है। अब आसपास के जिलों के इंजीनियरों को मेरठ में काम करने का शानदार मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Good news for Meerut: Two software development companies applied in IT Park, engineers would get a great opportunity
आईटी पार्क। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तकनीक के क्षेत्र में भी मेरठ आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वेदव्यासपुरी में बने आईटी पार्क में दो सॉफ्टवेयर कंपनियों ने आवेदन किया है। यह आईटी पार्क और मेरठवासियों के लिए सुखद खबर है। पहले बीपीओ कंपनियों के आवेदन की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन डेवलपमेंट कंपनियों के आवेदन के बाद आसपास के इंजीनियरों को कार्य करने का मौका मेरठ शहर में ही मिलेगा। इसके लोकार्पण का कार्यक्रम भी अगले महीने अक्तूबर में है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के पास भेज दिया गया है।

विज्ञापन


आईटी पार्क को लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। करीब 26 हजार वर्ग फीट में निर्माण किया गया। इसमें भूतल पर ऑडिटोरियम और कांफ्रेंस रूम है। वहीं, सात सीटों वाला मीटिंग रूम भूतल, प्रथम और द्वितीय तल पर बनाया गया है। वेदव्यासपुरी में पांच सितंबर 2017 में आईटी पार्क का शिलान्यास किया गया था। चार वर्ष बाद इसे तैयार कर लिया गया है। हालांकि, इसे पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर-2018 तय था, लेकिन बीच में किश्त न आने के कारण कार्य अटक गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लग एंड प्ले की भी सुविधा
स्टार्ट अप कंपनियों के लिए भी आईटी पार्क में व्यवस्था है। इसके लिए अलग से 133 सीट प्लग एंड प्ले के लिए हैं। इसके लिए भी एसटीपीआई ने अपनी वेबसाइट पर नोएडा क्षेत्र में मेरठ के आईटी पार्क के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 


यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

ये मिलेगी कंपनियों को सुविधा
107 सीट का ऑडिटोरियम - 3300 रुपये प्रति घंटा
21 सीट का कांफ्रेंस रूम - 700 रुपये प्रति घंटा
सात सीट का मीटिंग रूम - 300 रुपये प्रति घंटा
- सभी सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, मैनेजर रूम, कांफ्रेंस रूम, प्रशिक्षण रूम, रिसेप्शन, सिक्योरिटी, पार्किंग, कैफेटेरिया।

हमारी लोकार्पण की पूरी तैयारी है। हमने सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को फाइल तैयार करके भेज दी है। वहीं, दो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनियों ने आवेदन कर दिया है। - रजनीश अग्रवाल, डायरेक्टर, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया नोएडा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed