{"_id":"608733f08ebc3e8d1853dc12","slug":"good-diet-save-life-meerut-news-mrt536144874","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलेठी, दालचीनी और विटामिन डी से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलेठी, दालचीनी और विटामिन डी से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण से लड़ना है तो रोजाना के भोजन में मुलेठी, दालचीनी के साथ ही विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। साफ-सफाई, व्यायाम के साथ अच्छा भोजन भी सेहत सुरक्षित रखने में सहायक होगा। इसलिए भोजन ऐसा हो जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए।
डाइटीशियन डॉ. भावना गांधी के अनुसार भोजन में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ लें। ये एंटीवायरल और इम्युनिटी के गुणों से भरे होते हैं। विटामिन डी के लिए नियमित धूप लें। घंटे भर की धूप ही विटामिन डी की अच्छी खुराक दे सकती है। इसके अलावा मुलेठी का सेवन करें। मुलेठी में संक्रमण से बचाने की शक्ति देती है।
डॉ. भावना कहती हैं कि मुलेठी को चाय, काढ़ा या चूरन के रूप में ले सकते हैँ। दालचीनी का भी नियमित सेवन शरीर को स्वस्थ रखेगा। दालचीनी की चाय और काढ़ा लें। सब्जी में दालचीनी डाल सकते हैं। नियमित मसालों में भी दालचीनी का प्रयोग बेहतर है। लाल शिमला मिर्च, प्याज और लहसुन के प्रयोग से भी काफी हद तक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
--