फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golmaal in scholarship, 'Kalyan' more than society

छात्रवृत्ति में गोलमाल, समाज से ज्यादा अपनों का ‘कल्याण’

Wed, 17 Apr 2019 03:09 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Wed, 17 Apr 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Golmaal in scholarship, 'Kalyan' more than society
रुपये
 जिले के कई कॉलेज समाज कल्याण विभाग को चूना लगा रहे हैं। एक महीने में दूसरी बार ऐसे कॉलेजों का खुलासा हुआ है। समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने पांच कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया तो सामने आया कि कक्षाएं तो बंद हैं। लेकिन छात्रवृत्ति लगातार बंट रही है। 457 छात्र-छात्राओं के बजाय केवल 21 ही मौजूद मिले। सामने आया कि समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति में गोलमाल कर कॉलेज संचालक समाज के बजाय अपनों का कल्याण करने में लगे हैं। इन सभी कॉलेजों के प्रशासन को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां किया निरीक्षण
समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार सोमवार को हापुड़ बाईपास स्थित गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, एसकेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अंबरीश शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन हापुड़ रोड, एनकेबीआर कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, डीएवी कॉलेज खरखौदा का निरीक्षण किया गया। इन कॉलेजों में अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी कर तुरंत जवाब देने के लिए आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

103 की छात्रवृत्ति, न शिक्षक और न छात्र
हापुड़ बाईपास स्थित गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में निरीक्षण के दौरान एक भी छात्र और शिक्षक मौजूद नहीं मिला। इस कॉलेज में अनुसूचित जाति के 103 छात्र-छात्राओं का डाटा प्रमाणित है और इनकी छात्रवृत्ति ली जा रही है। लेकिन समाज कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में पोल खुलने से कॉलेज प्रशासन संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज रूम में लटके मिले ताले
हापुड़ रोड स्थित अंबरीश शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन का हाल भी बेहाल मिला। यहां से 49 छात्रों की छात्रवृत्ति ली जा रही है। लेकिन कॉलेज की कक्षाओं में ताले लटके मिले। संस्था में कोई भी छात्र और अध्यापक मौजूद नहीं था। इस कॉलेज को काली सूची में नाम शामिल कराने के लिए निदेशालय को पत्र लिखा जाएगा।
168 में से सिर्फ तीन छात्राएं
खरखौदा स्थित डीएवी कॉलेज में एससी जाति के बीबीए, बीसीए, बीए, बीएड कोर्स के 168 छात्रों की छात्रवृत्ति ली जा रही है। लेकिन निरीक्षण के समय सिर्फ तीन छात्राएं ही उपस्थित मिलीं। निरीक्षण आख्या में इनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
97 में से सिर्फ दो छात्राएं मिलीं
एसकेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कॉलेज में एससी जाति के 97 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ दो छात्राएं ही उपस्थित पाईं गईं। इस कॉलेज को भी काली सूची में शामिल कराने के लिए निदेशालय को लिखा जाएगा।
40 में से 16 छात्र उपस्थित
हापुड़ रोड स्थित फफूंडा में एनकेबीआर कॉलेज में अनियमितता पाईं गई। यहां विभिन्न कोर्स के 40 छात्रों के आवेदन छात्रवृत्ति के लिए थे। यहां सिर्फ 16 छात्र ही उपस्थित मिले। इसमें बीफार्मा प्रथम वर्ष के दो, द्वितीय वर्ष के पांच, तृतीय वर्ष के तीन, चतुर्थ वर्ष के चार और पैरामेडिकल डिप्लोमा के दो छात्र ही उपस्थित मिले।

27 मार्च को ये कॉलेज पकड़े गए
27 मार्च 2019 को भी समाज कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में ऐसे ही कई कॉलेज की पोल खुली थी। इन कॉलेजों में मवाना रोड स्थित एआर कॉलेज, महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के खाते सीज कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed