फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden fairy Elish was welcomed after returning with a medal.

Meerut News: पदक जीतकर लौटी स्वर्णपरी एलिश का हुआ स्वागत

Fri, 17 Oct 2025 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Golden fairy Elish was welcomed after returning with a medal.
लावड़ - स्वर्णपरी एलिश का स्वागत करते। स्रोत : संवाद
लावड़। जलालपुर गांव निवासी एलिश के पदक जीतकर शुक्रवार को लौटने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वर्णपरी ने बालिकाओं को खेल में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में एलिश ने शॉटपुट में पंजाब की अलका सिंह का 2018 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक हासिल किया था। दादा दिमाग सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एलिश के लौटने पर सिवाया टोल प्लाजा पर डॉ. राजीव, अजय भारद्वाज, मनिंदर विहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दौराला पहुंचने पर पूर्व विधायक चंद्रवीर के नेतृत्व में स्वागत हुआ। एलिश राष्ट्रीय इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंची। देवेंद्र कुमार, संत कुमार भारती, राजीव, सुनीता भारती आदि के नेतृत्व में स्वागत हुआ।
विज्ञापन

एलिश ने यहां बालिकाओं से कहा कि जिस खेल में उन्हें रुचि है, उसमें आगे बढ़ने का प्रयास करें। अपनी प्रतिभा को दबाएं नहीं, बल्कि दुनिया के सामने लाएं। लावड़ पहुंचने पर व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता, भाजपा नेता मोहन सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। पिता रणविजय ने बताया कि एलिश एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। उसका सपना देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। बेटी के गांव पहुंचने पर मां पिंकी, दादी कमलेश ने उसे गले लगाया और जीत की बधाई दी। इस दौरान पदमेंद्र चेयरमैन, अनुज, रामानंद, जिले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed