फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden cards will be made near ration shops

राशन की दुकानों के पास बनेंगे गोल्डन कार्ड

Wed, 10 Feb 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Golden cards will be made near ration shops
मेरठ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड अब सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों के पास भी बनाए जाएंगे। इसके लिए वहां कैंप लगाए जाएंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि शिविर में जनसेवा केंद्र की तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी तक आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को जन सेवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में यह सुविधा मिल रही है, लेकिन अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए राशन की दुकानों के पास भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए आवेदक का राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की फोटो और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। साथ ही नाम भी लाभार्थियों की सूची में होना चाहिए। जिले में अब तक 2,07389 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में नौ सरकारी और 64 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed