फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold and silver worth Rs 80 lakh stolen from businessman's shop, accused caught after reaching Mumbai by plane

कारोबारी की दुकान से 80 लाख का सोना-चांदी चोरी, हवाई जहाज से मुंबई पहुंचकर पकड़े आरोपी

Mon, 11 Aug 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver worth Rs 80 lakh stolen from businessman's shop, accused caught after reaching Mumbai by plane
मुंबई के बोरीवली में पकड़े गए मेरठ में सराफ के यहां चोरी करने वाले दोनों आरोपी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के कागजी बाजार में शनिवार रात सराफा कारोबारी ब्रह्मपुरी मास्टर कालोनी निवासी सतीश सालुखे की दुकान के ताले तोड़कर 80 लाख रुपये के सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। इसके बाद बदमाश दुकान में अपने ताले लगाकर भाग गए। छानबीन के बाद पुलिस टीम ने हवाई जहाज से मुंबई पहुंचकर कारोबारी के पुराने नाैकर सौरभ तानाजी और उसके साथी मोहन मारुति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कागजी बाजार में बहुत पुराना बालाजी मार्केट है। इसके अंदर सतीश सालुखे की सोना और चांदी को शुद्ध करने की दुकान है। रक्षाबंधन के चलते शनिवार को सतीश ने अपनी दुकान दोपहर ढाई बजे बंद कर दी थी। शनिवार करीब दस बजे दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी से 750 ग्राम शुद्ध सोना और छह किलो चांदी चोरी कर ली गई। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी अंतरिक्ष जैन पहुंचे। उन्होंने यहां घटना के बारे में जानकारी ली।मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर रोष जताया।
विज्ञापन


nदुकान में ही रखकर गए थे चाबी

पूछताछ में कारोबारी सतीश ने बताया कि तिजोरी की चाबी वह दुकान के अंदर ही रखकर जाते हैं। चोरों ने उनकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर चाबी निकालकर तिजोरी खोली और आराम से 80 लाख रुपए का सोना-चांदी चुरा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दो बदमाश उनकी दुकान पर करीब साढ़े दस बजे आए और ताले तोड़कर सामान चोरी करके ले गए थे। आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बदमाशों ने दुकान में अपने ताले लगा दिए थे। कागजी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष विकास रस्तौगी, विजय मराठा, पिंटू वर्मा, यश रस्तौगी सहित आदि ने घटना को लेकर रोष जताया।
--------
अप्रैल में काम छोड़कर चला गया था नाैकर
मेरठ। सराफा कारोबारी सतीश सालुखे की दुकान में चाेरी करने वाले दोनों आरोपियों सौरभ तानाजी साठे और उसके साथी मोेहन मारुति पंवार को पुलिस ने रविवार देर रात मुंबई के बोरीवली में गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात समेत पूरा सामान बरामद कर लिया।


एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सौरभ कारोबारी का पुराना नौकर है, जो अप्रैल में काम छोड़ कर चला गया था। उसे दुकान के बारे में पूरी जानकारी दी। उसने ही अपने साथी के साथ मिल कर शनिवार को यहां आकर चोरी की। रात में चोरी करके वो दो बजे गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से मेरठ सिटी स्टेशन से मुंबई के लिए भाग गए। उनके फोन की लॉकेशन और ट्रेन की लॉकेशन को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया। तब ट्रेन गुजरात में थी। तत्काल पुलिस की टीम को दिल्ली से मुंबई फ्लाइट से भेजा गया। पुलिस टीम ने गोल्डन टेंपल ट्रेन के बोरीवली पहुंचने पर दोनों आरोपियों को ट्रेन में ही गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद कर लिया। कार्यवाहक एसएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के दस घंटे बाद ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed