फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold and silver prices plummet, city residents lose Rs 250 crore

Meerut News: सोना-चांदी की कीमत धड़ाम, शहर के लोगों के डूबे 250 करोड़ रुपये

Tue, 03 Feb 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices plummet, city residents lose Rs 250 crore
मेरठ। बजट पेश होने के अगले दिन सोना-चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। पांच दिन के भीतर वायदा बाजार (एमसीएक्स) में चांदी की कीमत करीब 1.67 लाख रुपये गिरी। सोने के भाव में 37,600 रुपये गिरे। चांदी 29 जनवरी 2026 को अधिकतम ऊंचाई 4.17 लाख तक पहुंच गई थी। इससे सोने-चांदी में निवेश करने वाले शहर के उद्यमी, व्यापारी, नौकरीपेशा और महिलाओं के 250 करोड़ रुपये डूब गए हैं। इस गिरावट का कारण बड़े निवेशकों की मुनाफा वसूली व प्रोफिट बुकिंग बताया जा रहा है। सोमवार को सराफा बाजार में नर्मी जारी रही। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.50 लाख और चांदी का भाव प्रति किलो 2.50 लाख रुपये रहा।
विज्ञापन

इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेश आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि 29 जनवरी को चांदी का भाव जब 4.17 लाख रुपये था। तब बड़े निवेशको ने मुनाफा वसूली की। फिजिकल डिमांड में कमी आई। ऐसे में भाव गिर गए और लोगों के 250 करोड़ रुपये तक डूब गए।
विज्ञापन

सराफ व्यापारी आधार मांगलिक ने बताया कि कई कारणों से चांदी के भाव गिरे इसमें सबसे बड़ा कारण प्रोफिट बुकिंग रहा। उन्होंने बताया कि चांदी की खरीद सिर्फ निवेश के उद्देश्य से हुई। जब चांदी महंगी थी तब भी खरीदारी हुई और अब भी खरीदारी हो रही है। हालांकि चांदी का भाव कुछ समय बाद बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलियन एंड ज्वेलर्स के महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल ने किसान, व्यापारी, शिक्षक, प्रोफेशनल, उद्यमी सभी को प्रभावित किया। सोना-चांदी के रेट काफी बड़े। यह स्थिति तब है जब कई देशों के बीच युद्ध चल रहा है। अमूमन माना जाता है कि युद्ध में भाव गिरते नहीं हैं। 29 जनवरी से 31 जनवरी तक लोगों ने जमकर चांदी खरीदी।
सराफ व्यापारी संजीव जिंदल ने बताया कि कंकरखेड़ा और आसपास के गांव के लोगों ने भी भाव बढ़ने पर निवेश के उद्देश्य से चांदी खरीदी। उन्होंने बताया कि उनके एक जानकार की जमीन बिकी थी तो कुछ पैसा उसने चांदी में निवेश किया लेकिन अचानक चांदी के भाव गिर गए और उसका पैसा आधा रह गया।
आईटी प्रोफेशनल मोहित ने बताया कि आधा किलो चांदी खरीदी थी लेकिन भाव गिरने के कारण तुरंत बेच दी। इसके बाद भी काफी नुकसान हुआ। भाव अब लगातार गिर रहे हैं। अब लग रहा है कि अच्छा किया तब बेच दी कम नुकसान हुआ।


बाजार विशेषज्ञ संजीव गुप्ता ने बताया कि सोना चांदी ही नहीं बाजार में एतिहासिक उतार चढ़ाव जारी है। बजट आने के बाद बाजार गिरा। सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स 943 अंक उछलकर 81,666 के ऊपर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 25,088 के स्तर पर पहुंचा। रिलायंस और ऑटो शेयरों में मजबूती के कारण निवेशकों की संपत्ति में लगभग 5 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। ऐसे में मेरठ के उद्योग सेमीकंडक्टर और बैटरी उद्योग से जुड़े उद्यमियों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर निर्माण में एतिहासिक निवेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed