फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokshi near the cave temple, Bajrang Dal workers furious

गुफा बाबा मंदिर के पास गोकशी, बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे, हंगामा

Mon, 02 Oct 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 02 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Gokshi near the cave temple, Bajrang Dal workers furious
गोकशी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर के निकट खेत में छह गोवंश का कटान किया गया। इसका पता लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। कार्रवाई को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में मुकदमा दर्ज कर अफसरों ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब वे शांत हुए। यह घटना शनिवार रात की है। इसके बाद रविवार को भी जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


सरूरपुर कलां गांव के किसान चौधरी सुरेश का खेत गुफा-बाबा मंदिर के सामने नौरोजपुर जाने वाले रास्ते पर है। रविवार सुबह उनके खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस दौरान गोवंश के अवशेष मौके से उठाने को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। विहिप के मीडिया प्रभारी सुनील चौहान का कहना है कि छह गोवंश का रात में कटान किया गया है। बाद में सरूरपुर ग्राम प्रधान जीत सिंह की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, ये क्या बोल गए नेता जी

विज्ञापन
विज्ञापन

Gokshi near the cave temple, Bajrang Dal workers furious
गुफा बाबा मंदिर के पास गोवंश कटान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केस का जल्द खुलासा न होने पर करेंगे आंदोलन : हिंदू संगठनों से जुड़े ब्रजमोहन, विक्की चौधरी, हिमाशु शर्मा, दामोदर शर्मा, राकेश चौहान आदि ने गोवंश की हत्या पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। 

भट्ठे की झुग्गियों में मिले पशुओं के अवशेष  
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि गोवंश का कटान भट्ठे की ईंट पथाई वाले स्थान पर किया गया है। भट्ठे की झुग्गियों में पुराने अवशेष पड़े हुए मिले। इससे आशंका है कि यहां लंबे समय से पशुओं का कटान किया जा रहा है।

पढ़ें :  भूलकर भी इस शहर में कबाब मत खाईएगा... सच्चाई जानकर सन्न रह जाएंगे, देखें तस्वीरें

डेढ़ माह पूर्व ट्यौढ़ी में मिले थे गोवंश के अवशेष  
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास भी डेढ़ माह पूर्व मृत गोवंश पड़े मिले थे। उनको गर्दन रेतकर मारा गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बड़ौत थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने केस का अभी तक खुलासा नहीं किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed