फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokshi accused injured in Lu Buxar encounter after stealing bull

बैल चोरी कर कटान करने पर लू बक्सर में मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल

Sun, 31 May 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gokshi accused injured in Lu Buxar encounter after stealing bull
बैल चोरी कर कटान करने पर लू बक्सर में मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी घायल
विज्ञापन

मेरठ। गांव लू बक्सर के एक ग्रामीण का शुक्रवार रात बैल चोरी कर लिया गया। शनिवार को खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस ने गोकश की तलाश की। जई रजबहे के समीप पुलिस ने एक गोकश को घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लू बक्सर निवासी होमगार्ड मूलचंद पुत्र लक्ष्मीचंद्र का शुक्रवार रात गोकशों ने बैल चोरी कर लिया। शनिवार को ग्राम प्रधान धनराज सिंह, मूलचंद व अन्य ग्रामीण गोवंश की तलाश की। गांव जई निवासी दिलशाद पुत्र सुलेखा और इंतजार पुत्र नजफ अली के खेत में गोवंश के अवशेष मिले। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोवंश का सैंपल लेकर अवशेष जमीन में दबवा दिए। एसपी देहात व सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया थाना भावनपुर पहुंचे और थाना प्रभारी को तुरंत गोकशों को पकड़ने की चेतावनी दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव जई रजबहे पर एत्मादपुर पुलिया के पास गांव नंगला साहू निवासी गोकश फुरकान पुत्र महमूद व एक अन्य की घेर लिया। फुरकान ने पुलिस पर गोली चला दी, जबकि साथी फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली फुरकान के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो छुरी बरामद की। एसओ भावनपुर ने फरार पांच गोकशों की तलाश के लिए कई टीम गठित की हैं। आरोपी पर बिजली चोरी, गोवध व पशु क्रूरता के पांच मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

बजरंग दल ने की खुलासे की मांग
गोकशी की सूचना मिलते ही बजरंग दल से रजपुरा ब्लाक के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहित कांबोज, राजू बजरंगी, अंशुल तोमर, धर्मेंद्र उपाध्याय, राहुल कश्यप, हिमांशु आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से गोकशी मामले के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश घायल
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में गंगनहर पटरी पर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस व तीन खोखे बरामद किए। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वह पुलिस बल के साथ गंगनहर पटरी के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि शाहजहांपुर नहर पटरी पर कुछ गोकश खडे़ हैं। एसएसआई विनय कुमार सिंह व एसआई विनय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए बदमाशों ने अपना नाम नवाब पुत्र बाबू निवासी ललियाना और मतीन पुत्र अनीस निवासी रार्धना बताया। दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया नवाब हिस्ट्रीशीटर है। उस पर गोकशी सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी 25-25 हजार के इनामी भी हैं।
पुलिस ने कस ली है कमर
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि कोरोना को देखते हुए अभी तक पुलिस केवल लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए ड्यूटी कर रही थी। लेकिन अब अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए भी पुलिस ने कमर कस ली है। मुठभेड़ में बदमाशों को सीधा जवाब दिया जाएगा।
मुठभेड़ पर सवाल: गोली मारने के बाद गोकशी में नामजद फुरकान
मेरठ। भावनपुर में गोकशी और फिर गो तस्कर को मुठभेड़ में गोली मारने के मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं। गोली मारने के बाद पुलिस ने गौ तस्कर को मुकदमे में नामजद किया है। लॉकडाउन में गोकशी की घटना का मामला लखनऊ तक गूंज गया। मूलचंद ने चार लोगों पर आशंका जताते हुए भावनपुर थाने में तहरीर दी। लेकिन उनमें से एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। वारदात के सात घंटे बाद भावनपुर पुलिस ने नगला साहू निवासी गो तस्कर फुरकान को मुठभेड़ में गोली मार दी। पुलिस का दावा है कि फुरकान गोवंश को चोरी करने और फिर उसे काटने में शामिल रहा। मुठभेड़ को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिन लोगों को पीड़ित ने नामजद किया उन्हें तो पुलिस पकड़ नहीं पाई और एक गो तस्कर को गोली मार दी।

थानेदार के खिलाफ जांच बैठी
भावनपुर में गोकशी की घटना को लेकर आईजी ने नाराजगी जताई है। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने कहा है कि रेंज में गोकशी के मामलों में संबंधित थानेदार भी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। भावनपुर के मामले में भी थानेदार के खिलाफ जांच बैठा दी है। गोकशी के मामले में पुलिस की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed