{"_id":"5cd18065bdec22078f24c041","slug":"girls-misbehaving-case-meerut-dvr-and-pen-drive-sent-to-fsl-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों से दरिंदगी: एफएसएल लखनऊ भेजी मामले की डीवीआर व पेन ड्राइव, कल दायर होगी जनहित याचिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चियों से दरिंदगी: एफएसएल लखनऊ भेजी मामले की डीवीआर व पेन ड्राइव, कल दायर होगी जनहित याचिका
Tue, 07 May 2019 06:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 May 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में हैवान विमल चंद की कोठी से बरामद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर और पेन ड्राइव फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) जाएगी। विवेचक इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह ने बताया कि विमल की कोठी में 13 कैमरे लगे थे। जबकि बच्चियों से दरिंदगी का रिकॉर्ड कैमरों से पेन ड्राइव में टेक्नीशियन आशु ने लिया था।
क्राइम ब्रांच ने डीवीआर के अलावा दो पेन ड्राइव बरामद की थीं। विवेचक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनवाई गई है। जिससे विवेचना में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। एफएसएल रिपोर्ट को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने जेल में बंद विमल चंद से भी गोपनीय ढंग से पूछताछ की।

मामले में दायर होगी जनहित याचिका
जागृति विहार में बच्चियों को बहला फुसलाकर उनके साथ हैवानियत करने वाले विमल चंद के साथ ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जनहित याचिका की तैयारी हो चुकी है। आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना की तरफ से बुधवार को याचिका दायर की जाएगी। इस याचिका से पहले प्रतिवादी बनाये गये सभी अधिकारियों को नोटिस जारी हो चुके हैं।
लोकेश खुराना ने बताया कि जागृति विहार प्रकरण में विमल चंद के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक की कार्रवाई में पुलिस की नीयत ठीक नजर नहीं आ रही है।
ऐसे में इस प्रकरण की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित करने की मांग के साथ पीड़ित बच्चियों की काउंसिलिंग और सुरक्षा की मांग जनहित याचिका में की जा रही है। क्योंकि अधिकांश बच्चियां नाबालिग हैं और ऐसे में यदि पुलिस ठीक से कार्रवाई करती है तो पोक्सो एक्ट के तहत विमल चंद को मृत्यु दंड तक का प्रावधान हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू
- फोटो : अमर उजाला
समाचार पत्रों के अनुसार एसओ मेडिकल घटना को एक माह तक दबाए रहे। उससे निष्पक्ष जांच पर संदेह है। इस जनहित याचिका में जिलाधिकारी, एसएसपी, जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ ही प्रदेश चाइल्ड हेल्प लाइन को प्रतिवादी बनाया गया है। इन सभी को नोटिस जारी हो चुके हैं। लोकेश खुराना ने बताया कि बुधवार को जनहित याचिका दायर कर दी जायेगी। उम्मीद है कि शुक्रवार को उस पर सुनवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/