फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl's body found in Rajbeh, mother also missing

Meerut News: रजबहे में मिला बच्ची का शव, मां भी लापता

Fri, 02 Jun 2023 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Rajbeh, mother also missing
जानीखुर्द। टिमकिया रजबहे में बृहस्पतिवार को छह वर्षीय बच्ची का शव मिला। बच्ची अपनी मां के साथ दो दिनों से लापता थी। वहीं उसकी मां का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनाख्त होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया रजबहे में खानपुर गांव के पास नहा रहे ग्रामीणों को एक बच्ची का शव रजबहे में बहता दिखा। ग्रामीणों ने शव रजबहे से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची का शव मिलने की जानकारी दी। जानी थाना पुलिस को पता चला कि रोहटा थाना क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर से रचना (32) पत्नी संजय अपनी छह साल की बच्ची नैना के साथ बुधवार शाम से अपने घर से लापता थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संजय खेत में काम करने के लिए गया था। रचना बेटी नैना के साथ घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर शाम बच्ची का पिता संजय ग्रामीणों के साथ जानी थाने पहुंचा। उन्होंने बच्ची की शनाख्त नैना के रूप में की। नैना की मां रचना अभी पता नहीं चल पाया है। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार पुलिस नैना की मौत की जांच कर रही है। लापता रचना की भी तलाश की जा रही है। वहीं परिजनों के अनुसार रचना की दिमागी हालत काफी समय से ठीक नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका
रचना का मायका जानी क्षेत्र के गांव कुराली में है। संजय की बेटी नैना का शव गांव कुराली से करीब दो किलोमीटर दूर रजबहे में मिला है। परिजन रचना के साथ भी किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि नैना रजबहे में कैसे पहुंच गई। क्या उसके साथ कोई आपराधिक घटना तो नहीं हुई है। वहीं, रचना के नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed