{"_id":"5a1d73ec4f1c1b68678be99e","slug":"girlfriend-said-sanctioned-death-in-police-station-but-the-boyfriend-will-not-be-left-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज कर बोली प्रेमिका, थाने में मरना मंजूर, पर प्रेमी का साथ नहीं छोड़ूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज कर बोली प्रेमिका, थाने में मरना मंजूर, पर प्रेमी का साथ नहीं छोड़ूंगी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिस युवती के अपहरण का आरोप लगाकर परिजन पिछले 15 दिन से मेडिकल थाने में हंगामा कर रहे थे। उसने आर्यसमाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। रात में पुलिस ने युवती को तेजगढ़ी चौराहे से बरामद कर लिया। महिला एसओ के सामने युवती ने कहा कि थाने में मर जाना मंजूर है, लेकिन वह प्रेमी का साथ नहीं छोड़ेगी। इस दौरान युवती की मां बेटी के सामने हाथ जोड़कर उसे समझाती रही।
विज्ञापन
पढ़ें : प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को घर बुलाया... आवाज सुन जागे पड़ोसी, बखेड़ा
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी। 15 दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई और आर्यसमाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। परिजनों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाकर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने सोमवार रात तेजगढ़ी से युवती को बरामद कर लिया। युवती बस में बैठकर मुरादाबाद जाने की फिराक में थी। पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया। इस बीच युवती की मां और अन्य परिजन भी पहुंच गये। परिजन उसे घर चलने के लिए कहने लगे, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि मैने शादी कर ली है, मैं अपने पति के साथ ही रहूंगी। इस दौरान वहां घंटों हंगामे की स्थिति रही। एसओ मेडिकल का कहना है कि युवती का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती ने खुद को बालिग बताया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/