यूपी: प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए चोर बन गई युवती, अपने ही ऑफिस से उड़ाए डेढ़ लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए युवकों के चोर बनने की खबरें तो आपने जरूर सुनी होंगी, लेकिन यूपी के मेरठ में एक युवती अपने प्रेमी के महंगे शौक पूरे करने के लिए जुर्म का रास्ता चुन लिया। युवती ने अपने ही ऑफिस में डेढ़ लाख की चोरी कर डाली। हालांकि, पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा माजरा साफ हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रेमी की खुशी के लिए फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने एक माह में करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सोमवार को मामला खुलने पर फाइनेंसर ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दे दी।
पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो बताया कि, वह अपने प्रेमी के कहने पर रुपये चोरी किया करती थी। प्रेमी ने उसे एक डुप्लीकेट चाबी बनवाकर दी थी। जब भी उसे पैसों की जरूरत होती थी तो वह तिजोरी से निकाल लेती थी। चाबी फाइनेंसर के पास ही रहती थी, जिस कारण कभी उसे शक नहीं हुआ।
इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। आरोपी प्रेमी की तलाश की जा रही है।