{"_id":"62ed0418a1cfec577b2c4ca9","slug":"girl-who-escaped-from-kithor-was-found-with-her-lover-from-house-of-constable-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सिपाही के घर से प्रेमी संग मिली युवती, तीन महीने पहले हुई थी फरार, अब कोर्ट दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सिपाही के घर से प्रेमी संग मिली युवती, तीन महीने पहले हुई थी फरार, अब कोर्ट दर्ज होंगे बयान
Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM IST
सार
Meerut: घर से फरार हुई युवती प्रेमी के साथ सिपाही के घर से मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Meerut: मेरठ जनपद में किठौर से अपहत युवती अपने प्रेमी के साथ तीन माह बाद कंकरखेड़ा में एक सिपाही के घर से बरामद हो गई। युगल किराये पर रह रहा था। इसकी जानकारी लगने पर किठौर पुलिस ने युवती को बरामद किया और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवती दो महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
सीओ किठौर अमित कुमार राय के मुताबिक, किठौर थाने में 17 अप्रैल को युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। अपहरण का अंदेशा जताकर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के इंस्ट्राग्राम पर 30 हजार से अधिक फॉलोअर्स है। वहीं पुलिस इंस्ट्राग्राम के जरिए युवती के बारे में जानकारी जुटाती रही।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में पुलिस की छानबीन चल रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसके आधार पर किठौर थाने की पुलिस कंकरखेड़ा में पहुंची। बताया गया कि युगल किराये पर एक कांस्टेबल के घर में रह रहे थे। कांस्टेबल को शक होने पर उनको निकाल दिया था। अब वह दूसरे मकान में शिफ्ट होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी के अस्पताल की बदहाली: कहीं ठेले पर मरीज तो कहीं खुद स्ट्रेचर खींच रहे तीमारदार, ये तस्वीरें हैं गवाह
सीओ किठौर का कहना है कि युवती को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी और उसके बयान कराएगी।