फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl thrown at NH 58 from a truck after Sexual assault in Delhi Meerut highway

दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बेहोश मिली महिला, दिन भर फैली अफवाहें, अब परिजन बताएंगे असली बात

Fri, 06 Dec 2019 01:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Dec 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
girl thrown at NH 58 from a truck after Sexual assault in Delhi Meerut highway
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

मेरठ के कंकरखेड़ा में शोभापुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक महिला के बेहोश मिलने पर हड़कंप मच गया। इसको लेकर दिन भर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। शाम को पता चला कि महिला बरेली की रहने वाली है, जिसकी रामपुर में ससुराल है। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई गई, जो रेलवे स्टेशन पर भटक गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संस्कृति रिसोर्ट के पास मिली यह महिला ठंड के चलते कांप रही थी। शोभापुर के ग्रामीणों ने महिला को सर्दी से बचाने के लिए कपड़े भी दिए थे। उससे बातचीत कर उसका नाम पता जानने का प्रयास किया। लेकिन महिला स्पष्ट रुप से कुछ बता नहीं पाई। जिसके बाद अफवाह उड़ने लगीं कि एक ट्रक चालक महिला को हाईवे पर फेंककर गया है, जिससे वह चोटिल भी हुई है। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस महिला को कंकरखेड़ा थाने ले गई। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली है। वह अपनी सहेलियों के साथ दवा लेने के लिए आई थी। लेकिन कैंट रेलवे स्टेशन पर उनसे बिछड़ गई थी। वहीं किसी ने महिला के अपहरण और तरह-तरह की बातें फैलानी शुरू कर दी, जिससे कंकरखेड़ा थाना पुलिस और अधिकारियों में भी खलबली मच गई। एसपी सिटी और सीओ दौराला तुरंत थाने पहुंचे। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे आशा ज्योति केंद्र भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बताएंगे असली बात

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बिजेंद्र सिंह के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर है। महिला का मायका बरेली और ससुराल रामपुर में है। कैंट रेलवे स्टेशन पर महिला भटक गई थी, जिसके चलते वह हाईवे पर पहुंच गई। महिला के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया है। महिला कैसे भ्रमित हुई या फिर उसके साथ क्या हुआ, इसका खुलासा परिजनों के मिलने के बाद ही होगा। पति से पुलिस की अभी बात नहीं हुई है। 

दिन भर अफवाह फैलाई गई
दिनभर बेवजह अफवाह फैलाई गई। मेडिकल में महिला को कोई चोट के निशान नहीं आए। महिला के परिजनों से पुलिस की बातचीत हो चुकी है। वह मेरठ आ रहे हैं। महिला भटक गई थी, जिसके चलते वह हाईवे पर पहुंची। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed