फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl threatened with rape on mobile, Inspector told to switch off the number

Meerut News: युवती को मोबाइल पर दुष्कर्म की धमकी, इंस्पेक्टर बोले नंबर बंद कर दो

Sun, 14 Jul 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Girl threatened with rape on mobile, Inspector told to switch off the number
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की युवती को एक युवक ने मोबाइल पर दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। युवती ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की। थाने में शिकायत करने पर इंस्पेक्टर ने युवती को नंबर बंद करने की नसीहत दे डाली। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता युवती एक मॉल में काम करती है। आरोप है कि एक युवक उसके व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। आरोपी पीड़िता को दुष्कर्म की धमकी देता है। युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया तोे उसके साथ नौकरी करने वालों और भाई-बहन को परेशान करता है। धमकी देता है कि नंबर अनब्लॉक करने को बोलो, नहीं तो उसके साथ बहुत गलत कर दूंगा। वह उसके साथ काम करने वालों का जिक्र भी मैसेज में करता है। जिससे उसे शक है कि उसके साथ काम करने वाला भी आरोपी से मिले हुए हैं। आरोपी कहता है कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। युवती ने एसएसपी से आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed