फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl students made pencil stands from waste, 6 became green ambassadors

Meerut News: छात्राओं ने कचरे से बनाए पेंसिल स्टैंड, 6 बनीं ग्रीन एंबेसडर

Thu, 20 Nov 2025 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 20 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Girl students made pencil stands from waste, 6 became green ambassadors
आरजीपीजी गर्ल्स कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स (पीजी) कॉलेज में ग्रीन एंबेसडर कार्यक्रम के साथ बेकार वस्तुओं से पेंसिल स्टैंड बनाने की रचनात्मक प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका आयोजन वसुधा इको क्लब और जागरूक नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि वन प्रभागीय अधिकारी कुमारी वंदना फोगाट और प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएफओ वंदना फोगाट ने कचरा कम करने, रीयूज-रीसाइकल करने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने दिव्या, अदिति सिंह, दीपांशी शर्मा, श्रुति शुक्ला, कशिश और उंजिला बिलाल को ग्रीन एंबेसडर घोषित किया। ये छात्राएं अब कॉलेज व समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाएंगी। प्रतियोगिता में श्रुति शुक्ला प्रथम, खुशी सैनी द्वितीय, गरिमा तृतीय और विशाखा, तेजस्विनी व राफिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को डीएफओ, प्राचार्या व निर्णायक मंडल ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। वसुधा इको क्लब की कन्वीनर प्रो. कल्पना चौधरी द्वारा लगाई गई बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी में सजावटी सामान व पेंसिल स्टैंड देखकर सभी ने तालियां बजाईं। कार्यक्रम में प्रो. रजनी श्रीवास्तव, शैल वर्मा, डॉ. गीता सिंह, डॉ. मधु मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed