{"_id":"698def9a3cafbebe240312b0","slug":"girl-students-created-awareness-about-road-safety-meerut-news-c-72-1-mct1005-148763-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
मेरठ। कनोहर लाल स्नानकोत्तर महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय ने बताया कि मलिन बस्तियों वालों के लिए जागरूकता अभियान जरूरी है। शिविर में माही, सोफिया, तनु, स्नेहा, सुबी, पलक सहित सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सा समिति द्वारा कुष्ठ रोग निवारण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। असिस्टेंट प्रो. अंजू ने छात्राओं को समझाया कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है। समय पर पहचान और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में छात्राओं की जिम्मेदारी है कि कुष्ठ रोग से संबंधित जागरूकता फैलाकर समाज को सही जानकारी दें।
विज्ञापन
म्यूजिकल चेयर में प्रो.सीमा रही प्रथम
महाविद्यालय में खेलोत्सव में शिक्षक वर्ग में म्यूजिक चेयर में असिस्टेंट प्रो. सीमा सैनी प्रथम स्थान पर, असिस्टेंट प्रो. शुभा मालवीय द्वितीय स्थान पर व असिस्टेंट प्रो. नीतू गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस शिक्षक वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर असिस्टेंट प्रो. प्रीति, द्वितीय स्थान पर असिस्टेंट प्रो. रुबी और तृतीय स्थान पर मोहिनी रहीं। ऑफिस स्टाफ में म्यूजिकल चेयर में महिमा प्रथम, अंशु बंसल द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। लेमन रेस में अंशु बंसल प्रथम, प्रियंका द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रहीं।