{"_id":"5e450d418ebc3ee58c1eacff","slug":"girl-student-was-attacked-by-a-neighbor-with-a-knife-while-going-to-school-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कक्षा नौ की छात्रा पर स्कूल जाते समय पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कक्षा नौ की छात्रा पर स्कूल जाते समय पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, घायल
Thu, 13 Feb 2020 02:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के पल्लवपुरम में गुरुवार सुबह एक शख्स ने स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में छात्रा मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
बताया गया कि पल्लवपुरम फेस टू निवासी छात्रा स्वाति कक्षा नौ में पढ़ती है। वह आज सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी कि रास्ते में उसे पड़ोस के ही व्यक्ति नरेश पुत्र रामू ने घेर लिया और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में छात्रा के सिर में चोट लगी है। छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।