फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl student has stopped going to school during fear of molestation by accused in Meerut

यूपी: मनचलों के खौफ से छात्रा का जीना दुश्वार, स्कूल भी जाना छोड़ा, घर से निकली तो हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

Tue, 26 Sep 2023 09:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 09:27 PM IST
सार

Meerut News : मनचलों के खौफ से 12वीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। वह घर से बाहर निकली तो मनचलों ने घेर लिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। छात्रा का जीना दुश्वार हो गया है।

विज्ञापन
Girl student has stopped going to school during fear of molestation by accused in Meerut
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर में मनचलों ने कक्षा 12 की छात्रा का जीना मुहाल कर दिया है। दहशत में छात्रा ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया। सोमवार रात को घर से बाहर निकली छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों ने उसका हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस मामले में नौचंदी थाने में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर निवासी किशोरी इंटर की छात्रा है। उसका आरोप है कि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में रहने वाला शुभम अपने साथी शानू के साथ मिलकर उसका पीछा करता था। कई महीनों से उसे परेशान किया जा रहा है। शुभम रास्ते में रोककर बात करने की जिद करता है। कुछ दिन पहले भी शुभम और शानू ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।

छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने शुभम के समक्ष विरोध जताया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। सोमवार को हद ही हो गई। छात्रा घर से बाहर निकली तो शुभम और शानू ने उसे घेर लिया। शुभम ने हाथ पकड़कर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छात्रा ने नौचंदी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

विज्ञापन

नौचंदी थाना प्रभारी ने बताया कि शुभम और शानू के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं, मनचलों की हरकत से छात्रा और परिजन दहशत में हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed