फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl's death due to bullet

छीनाझपटी में चली तमंचे से गोली, युवती की मौत

Thu, 24 Aug 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 24 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Girl's death due to bullet
गोली लगने से युवती की मौत
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में अपनी कनपटी से तमंचा सटा आत्महत्या करने की धमकी दे रहे युवक से उसकी बहन ने तमंचा छीनने का प्रयास किया। इसी छीना झपटी में तमंचे से चली गोली लगने से उसकी बहन की मौत हो गई। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


घटना में मारी गई युवती आबिदा (22) पुत्री यासीन थाना शाहपुर के गांव तावली की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि यासीन का पुत्र तहसीम पिछले कई माह से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा है। बुधवार को उसकी तलाश में पुलिस ने भी दबिश दी थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला था। गुरुवार सुबह वह घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसे कोर्ट में पेश होने को कहा, इसी बात पर उसकी परिवारीजनों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद  वह घर में रखा तमंचा उठा लाया और अपनी कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


आबिदा तमंचा छीनने की कोशिश की थी, इसी दौरान गोली चल गई और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला परिवार का ही था, परिवारीजनों ने आनन फानन में शव को दफनाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed