{"_id":"64c032be9efd5aab6e0e9ef5","slug":"girl-raped-video-sent-to-her-brother-meerut-news-c-14-mrt1028-287273-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, उसके भाई को भेजा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, उसके भाई को भेजा वीडियो
विज्ञापन
किठौर। क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इसका वीडियो भी बनाया गया और रविवार को यह वीडियो किशोरी के भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आराेपी फरार है।
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को लेकर उसका भाई थाने पहुंचा। उसने बताया कि रविवार को बहन से दुष्कर्म का वीडियो उसके मोबाइल पर आया तो उसने बहन से पूछताछ की। बहन ने बताया कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाया। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो को वायरल कर देंगे। इस डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी शाकिर उर्फ पप्पू, उसके दो साथियों जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। संवाद