{"_id":"64c02ff45be45171b303f2ef","slug":"girl-raped-video-sent-to-brother-meerut-news-c-43-1-smrt1044-85-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर भाई के मोबाइल पर भेजा वीडिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर भाई के मोबाइल पर भेजा वीडिय
Wed, 26 Jul 2023 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:56 AM IST
सार
क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी के दोस्तों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया जो रविवार को उसके भाई के मोबाइल पर भेज दिया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता को साथ लेकर उसका भाई थाने पहुंचा और बताया कि रविवार को बहन से दुष्कर्म का वीडियो उसके मोबाइल पर आया तो उसने बहन से पूछताछ की।
विज्ञापन
बहन ने बताया कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई थी। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
इस डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी शाकिर उर्फ पप्पू, उसके दो साथियों जावेद और आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो बनाने में शामिल तीसरा आरोपी फरार है।